यमुनानगर जिले में एक नौवीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा घर से स्कूल तो आई, लेकिन वापिस नहीं लौटी। देर शाम तक इंतजार और तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने बुड़िया थाना पुलिस में उसके किडनैप होने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामला की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव परवालो के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का व तीन लड़कियां शामिल हैं। उसकी सबसे बड़ी बेटी जगाधरी कन्या स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। स्कूल में तलाश की, लेकिन नहीं मिली मंगलवार को सुबह करीब 8:45 पर उसकी बेटी सफेद रंग की वर्दी पहनकर स्कूल के लिए गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर पर नहीं लौटी। काफी इंतजार करने के बाद उन्होंने स्कूल में जाकर उसको तलाशा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार उन्होंने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की, लेकिन बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस अंत में उन्होंने पुलिस बुड़िया थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया कि मामले में बीएनएस 140 3 की धारा के तहत केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। स्कूल के आसपास के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।
यमुनानगर में 9वीं क्लास की छात्रा का अपहरण:स्कूल से वापस घर नहीं लौटी, तलाश पर नहीं लगा कोई सुराग
