ऋषिकेश में कल से इंटरनेशनल योग फेस्टिवल, 90 देश लेंगे हिस्सा, जानें इस बार क्या-क्या खास

Spread the love

गंगा तट पर बसे आध्यात्मिक नगर ऋषिकेश में हर साल आयोजित होने वाला यह महोत्सव दुनिया भर के योग साधकों, संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और पर्यटकों को एक मंच पर लाता है. स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि इस बार इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में दुनिया के लगभग 90 देशों से प्रतिभागी ऋषिकेश पहुंच रहे हैं. योग प्रेमियों, साधकों और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ करीब 30 देशों के एंबेसडर्स और हाई कमिश्नर्स भी इस महोत्सव में शामिल होंगे. ऐसे समय में दुनिया को मिसाइल और हथियारों की नहीं बल्कि योग और ध्यान की जरूरत है.