टाइगर रिजर्व के नौ शिकारी गिरफ्तार, 10 साल पहले मारा था बाघ को

Spread the love

18 अगस्त को बेतला वन क्षेत्र में पकड़े गए शिकारियों की निशानदेही पर यह सफलता मिली। 19 अगस्त को शिकारियों को बारूद और गंधक बेचते हुए नावागढ़ के सरफुद्दीन मियां को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में भरठुआ बंदूक में भरने के लिए शिकारी को बारूद और गंधक बेचने की जानकारी दी। कई शिकारियों के नाम बताए। इसकी निशानदेही पर 20 अगस्त को गारू क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस क्रम में अजीत सिंह, तपेश्वर सिंह, रामसुंदर तूरी, हरिचरण सिंह, झमन सिंह, कइल भुइयां, छिपादोहर क्षेत्र से रमन सिंह और पारस सिंह को गिरफ्तार किया गया।

शिकारियों ने बताया कि 10 साल पहले गारू जंगल के चंदवा चट्टान नामक स्थान पर एक बाघ का भी शिकार किया था। जंगली सूअर, हिरण सहित अन्य जंगली जानवरों का शिकार लगातार करते आ रहे हैं।