कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक पैतृक सम्पति के विवाद को लेकर दो पक्ष कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान कोतवाली में ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गये। जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली से बाहर कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष कोतवाली गेट पर ही दोबारा फिर भिड़ गये। जिनको पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया,मगर कोई असर नहीं होने तथा शांतिभंग की आंशका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विरासत में लिए गए लोगों में नदीम पुत्र अहसान, अहसान पुत्र मौहम्मद ताज, शोयब पुत्र शहजाद, साद पुत्र शहजाद, जैद पुत्र अब्बास, फिरोज पुत्र सबदर, सद्दाम पुत्र सबदर, सोनू उर्फ शाहनवाज पुत्र सबदर सभी निवासी मौहल्ला झाडान कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार और शहजाद पुत्र शमशाद निवासी मौहल्ला मेहतान पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार शामिल है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में मामला दर्ज किया है।
