हरियाणा में आज 10वीं हिंदी की परीक्षा:2.87 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम, पहला पेपर दादरी से हुआ था आउट

Spread the love

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज (28 फरवरी को) 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले 26 फरवरी को 10वीं कक्षा का पहला एग्जाम गणित विषय का हुआ, जो चरखी दादरी जिले के गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र से आउट हो गया था। जिस कारण शिक्षा बोर्ड ने सेंटर की परीक्षा रद्द करके परीक्षा केंद्र को भी शिफ्ट कर दिया। हरियाणा के कुल 1371 परीक्षा केंद्रों पर 28 फरवरी को सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की हिंदी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष रि-अपीयर विषय की परीक्षा संचालित होगी। जिसमें 2 लाख 87 हजार 881 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान परीक्षा में नकल रोकने के लिए फ्लाइंग टीमों का भी गठन किया हुआ है। 12वीं के पेपर में 36 नकल के मामले पकड़े बता दें कि, शुक्रवार को आयोजित 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 36 मामले दर्ज किए, जबकि ड्यूटी में कोताही बरतने पर 4 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में करीब 1158 परीक्षा केंद्रों पर 117406 परीक्षार्थी तथा डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) स्कूल कल्चर, लीडरशिप एंड चेंज विषय की परीक्षा में 21 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। सेंटर में स्टाफ ना लेकर आए मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने केद्र अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक यह ध्यान दें कि परीक्षा अवधि के दौरान स्टाफ का कोई भी सदस्य परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण साथ लेकर ना जाए। सभी अपना मोबाइल फोन केंद्र अधीक्षक के पास जमा करवाएं तथा केंद्र अधीक्षक इन्हें लॉक में रखवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी केंद्र पर इस प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित केंद्र अधीक्षक/संबंधित स्टाफ जवाबदेह होगा तथा बोर्ड नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पेपर हाउट होने के बाद परीक्षा रद्द बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी दादरी के परीक्षा केंद्र, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला-2 पर 26 फरवरी को संचालित हुई दसवीं की गणित परीक्षा को परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र को 28 फरवरी के बाद संचालित होने वाली दसवीं एवं बारहवीं की शेष परीक्षाओं के लिए रॉयल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंद कलां-09 (चरखी दादरी) में शिफ्ट कर दिया गया है।