हरियाणा शिक्षा विभाग में तैनात 85 जेबीटी को प्रमोट कर टीजीटी पंजाबी बनाया गया है। अब इन टीचरों को नए सेंटर पर भेजा जाएगा। जिसके लिए विभाग ने ऑनलाइन चॉइस सेंटर मांगे हैं। 11 फरवरी रात 12 बजे तक इसके लिए इन टीचरों को आवेदन करना होगा। शिक्षा विभाग में TGT प्रमोट हुए टीचरों के लिए हरियाणा के 269 स्कूलों में पोस्ट खाली हैं, जहां के लिए ये अब अप्लाई कर सकेंगे। टीजीटी पंजाबी सर्वाधिक वैकेंसी अंबाला जिले में खाली हैं, जहां पर 102 स्कूलों में टीचर नहीं है। वहीं, इसके साथ-साथ भिवानी, गुरुग्राम, हिसार व जींद में एक-एक, फतेहाबाद में 7, कैथल में 14, करनाल में 16, कुरूक्षेत्र में 12, यमुनानगर में 6 , पंचकूला में 14, पानीपत में 6, रोहतक में 1, सिरसा में 21, सोनीपत में 1 वैकेंसी खाली है। पदोन्नति प्रक्रिया और आवश्यकताएं…
हरियाणा में 85 JBT हुए TGT पंजाबी प्रमोट:शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर के लिए मांगे चॉइस सेंटर, प्रदेश में 269 स्कूलों में पोस्ट खाली
