26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी। एयरफोर्स के कुल 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। सभी विमान कुल 8 फॉर्मेशन बनाएंगे। वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर 26 जनवरी को औपचारिक परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी। मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सबसे पहले परेड समारोह का रूट मैप देखिए… परेड में 8 बातें पहली बार होंगी परेड में 30 झांकियां दिखेंगी 2 राफेल, 2 सुखोई समेत 7 एयरक्रॉफ्ट बनाएंगे सिदूंर फॉर्मेशन गणतंत्र दिवस की पहली परेड कर्तव्य पथ पर नहीं हुई थी
77वां गणतंत्र दिवस आज:परेड में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट होगा; 30 झांकियां में 2,500 कलाकार करेंगे परफॉर्म
