वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन में 700 साल पुराने चर्च को 45 फुट हवा में उठाया, यहां अब 36 मंजिला टावर बनेगा

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन में 700 साल पुराने चर्च को 45 फुट हवा में उठाया, यहां अब 36 मंजिला टावर बनेगा
Share Now

लंदन के 50 फेंचर्च स्ट्रीट के रिडवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 700 साल पुराने चर्च “टावर ऑल हैलोज स्टेनिंग’ अब 45 फुट (लगभग 13.7 मीटर) ऊंचाई पर स्टील स्टिल्ट्स (खंभों) पर बैलेंस किया गया है। इसके लिए पहले 1,25,000 टन मिट्टी निकाली गई और फिर टावर को ऊपर उठाया गया। इसे “पहली बार हुआ इंजीनियरिंग चमत्कार’ कहा जा रहा है। चर्च टावर का निर्माण 1320 ईस्वी में हुआ था और इसने ग्रेट फायर ऑफ लंदन (1666) को भी झेला। अब यह केवल वही हिस्सा है, जो आज भी बचा है और जिसे संरक्षित रखा जाएगा। लंदन के डिप्टी मेयर हॉवर्ड डॉबर ने कहा कि 2028 तक यहां एक 36-मंजिला ऑफिस टावर बनेगा। जिसमें ऑफिस स्पेस, शॉपिंग एरिया और रूफ गार्डन होगा। चर्च टावर को बाद में पुर्नस्थापित कर ग्रीन पब्लिक स्पेस का हिस्सा बनाया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट 10,500 करोड़ रुपए का है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फिलीपींस में तूफान के बाद अब 24 घंटे में भूकंप के 848 झटके, 69 लोगों की मौत रगासा तूफान के बाद फिलीपींस को मंगलवार रात एक और आपदा ने हिला दिया। सेबू प्रांत के उत्तरी हिस्से में 30 सितंबर 2025 को रात 9 बजकर 59 मिनट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें अब तक 69 लोगों की मौत और 293 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वॉल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का एपिसेंटर बोगो शहर के पास और गहराई मात्र 10 किमी थी, जिससे इसका असर बेहद विनाशकारी रहा। कई अस्पताल, चर्च, पुल और इमारतें ढह गईं। बोगो अस्पताल में 186 घायलों का इलाज चल रहा है, जिन्हें सुरक्षा कारणों से टेंटों में भर्ती किया है। अब तक 848 आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए हैं, जिनमें 5.2 तीव्रता का झटका भी शामिल है। प्रारंभिक तौर पर सुनामी अलर्ट जारी किया गया, लेकिन खतरा टलने पर हटा लिया गया। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस ने आपदा पर शोक जताते हुए त्वरित राहत का आश्वासन दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मेडिकल वॉलंटियर्स और राहत सामग्री की अपील की है। —————————– 1 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *