मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 70 वर्षीय महिला की नाक और होंठ काटकर हत्या के मामले में पूरी कहानी सामने आ गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दूर के रिश्ते में पोता लगने वाले युवक ने पहले बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने हैवानियत की हद पार करते हुए दांतों से उसकी नाक और होंठ काट डाले। घटना के बाद महिला खेत में तड़पती रही। इसका डेढ़ मिनट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण उससे पूछते दिख रहे हैं कि उस पर हमला किसने किया। लोग पूछते रहे सवाल- कौन आया था?
सामने आए करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में महिला गेहूं के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी दिखाई देती है। उसके चेहरे से खून बह रहा है और वह दर्द से कराह रही है। आसपास खड़े लोग उससे बार-बार पूछ रहे हैं- “काकी, किसने मारा तुम्हें… कौन आया था?” महिला बोलने की कोशिश करती है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसके शब्द साफ नहीं निकल पाते। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते भी सुनाई देता है कि काकी बोलने की हालत में नहीं है। खेत में दुष्कर्म, विरोध करने पर बर्बर हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि 3 मार्च की रात गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में महिला के बेटे, उसके दो दोस्तों और रिश्ते में भतीजा लगने वाले आरोपी युवक ने मुर्गा-मटन और शराब की पार्टी की थी। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच आरोपी बिना शराब पिए वहां से निकल गया। रास्ते में उसे झोपड़ी के पास खेत में बुजुर्ग महिला दिखी। वह रिश्ते में उसकी दादी लगती थी। विरोध पर काटे नाक और होंठ
पुलिस के अनुसार आरोपी उसे पकड़कर खेत के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने दोनों हाथ पकड़ लिए और दांतों से उसकी नाक और होंठ काट डाले। आरोपी ने कटे हुए मांस को खेत में ही फेंक दिया। गांव पहुंचकर खून से सनी शर्ट छिपा दी
हमले के दौरान आरोपी की शर्ट खून से सन गई थी। वारदात के बाद वह नग्न हालत में गांव पहुंचा। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे इस हालत में देखा भी था। गांव पहुंचने के बाद उसने खून लगी शर्ट छिपा दी और मुंह धोकर सामान्य होने की कोशिश की ताकि किसी को उस पर शक न हो। खेत में मिले कपड़े और कटा हुआ मांस
अगली सुबह महिला का बेटा खेत पहुंचा तो मां को गंभीर हालत में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान खेत से अंडरवियर, लोवर और महिला की नाक का कटा हुआ मांस बरामद हुआ। पुलिस ने घायल महिला को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बेटे और बहू के साथ झोपड़ी में रह रही थी महिला के बेटे ने बताया था कि हम तीन भाई और एक बहन हैं। करीब 30 साल से मां, पिता और एक भाई गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे हैं। 2 साल पहले पिता का निधन हो चुका है। फिलहाल भाई, भाभी और मां वहीं रह रहे थे। खेत में सिंचाई करने गया था बेटा बेटे ने बताया था कि भाई की पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने मायके पक्ष के साथ मजदूरी के लिए राजस्थान गई है। मंगलवार रात भाई पास के खेत में सिंचाई करने गया था, झोपड़ी में मां अकेली रह गई थी। देर रात वह लौटकर झोपड़ी में सो गया। बुधवार सुबह जब वह चाय बनाने के लिए उठा तो मां झोपड़ी में नहीं मिली। पहले उसने सोचा कि वह गांव में किसी काम से गई होंगी, लेकिन गांव में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद आसपास के खेतों में खोजबीन की गई। झोपड़ी से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत के बीच मां गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। ये खबर भी पढ़ें… धार में तेजाब डालने की धमकी देकर महिला से रेप, होटल में पीटा
मध्य प्रदेश के धार जिले में युवक ने 36 वर्षीय शादीशुदा महिला पर तेजाब डालने की धमकी देकर रेप किया है। आरोपी ने संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला को कई बार पीटा भी है। महिला आरोपी से बचने के लिए भागकर एक होटल में गई, वहां भी मारपीट की। आरोपी का नाम सावन चौहान है, जो नजरपुर का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…
70 साल की महिला से रेप, दांतों से काटे नाक-होंठ…मौत:राजगढ़ में आरोपी युवक नग्न हालात में भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी
