7 साल बीते, लेकिन पूरा नहीं हुआ वादा! शहीद मेजर चित्रेश के पिता बोले ‘हम पैसे देने को तैयार, बस बेटे का सपना पूरा कर दो’

Spread the love

Dehradun Local News: देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की शहादत को 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन देहरादून में रह रहे उनके माता-पिता की एक छोटी सी इच्छा आज भी अधूरी है. मेजर चित्रेश को बचपन से ही गरीब बच्चों को पढ़ाने का शौक था, इसीलिए उनके माता-पिता सरकार से उनके नाम पर एक लाइब्रेरी बनाने की मांग कर रहे हैं. सरकार ने पार्क तो बनवा दिया, लेकिन जिस लाइब्रेरी से सैकड़ों बच्चों का भविष्य संवरना था, वह फाइल अभी तक दबी हुई है.