धार जिले के बदनावर में जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में मंगलवार सुबह एक छात्रा की अचानक मौत हो गई। छठवीं क्लास में पढ़ने वाली निशा सूर्यवंशी (13) की स्कूल ग्राउंड में पीटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निशा रोज की तरह सुबह पीटी के लिए बाकी बच्चों के साथ ग्राउंड पर गई थी। सुबह करीब सवा 7 बजे वह पीटी करते-करते अचानक गिर पड़ी। ग्राउंड पर मौजूद बच्चों और टीचर्स ने उसे संभाला। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उसे फौरन सिविल अस्पताल, बदनावर ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार सुरेश नागर भी सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। देखिए, तस्वीरें डॉक्टर बोले- साइलेंट अटैक से मौत की आशंका
छात्रा की मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। डॉ. कृष्णा राठौड़ ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। साइलेंट अटैक से मौत होने की आशंका है। टीआई अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि जांच कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। वहीं, तहसीलदार सुरेश नागर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। ये खबर भी पढ़ें…
जमकर डांस किया…सोया, फिर नहीं उठा भोपाल के 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रविवार को शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हर्ष बिजौरे अपनी बड़ी बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। पढ़ें पूरी खबर…
पीटी करते वक्त छठवीं की छात्रा गिरी, फिर नहीं उठी:धार के नवोदय स्कूल में 13 साल की बच्ची को साइलेंट अटैक की आशंका
