कार्यक्रम में एडीपीओ जिला मंडी सुखदेव ठाकुर,डीएसएसए मंडी के उपाध्यक्ष ललित धरवाल, और स्थानीय प्रधानाचार्य हकीकत राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि जीवन ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, ष्खिलाड़ी केवल खेल ही नहीं खेलते, बल्कि वे अनुशासन, टीमवर्क, संघर्ष और सम्मान का महत्वपूर्ण पाठ भी सीखते हैं। विजेता रही टीमों में ऑल राउंड बेस्ट सदर मंडी स्कूल,मार्च पास्ट में जोगिंदर नगर स्कूल (प्रथम स्थान) वॉलीबॉल विजेता सदर मंडी स्कूल उपविजेता पधर स्कूल कबड्डी विजेता सदर मंडी स्कूल उपविजेता सुंदरनगर स्कूल, खो-खो विजेता सुंदर नगर स्कूल उपविजेतारू जोगिंदर नगर स्कूल ,कुरैश विजेता बग्गी , उपविजेता सलवाना रहा। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
66वीं जिला स्तरीय अंडर-19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता सदर मंडी बना ऑल राउंड बेस्ट
