पानीपत में ट्रैक्टर 6 साल के बच्चे को कुचला, मौत:चार बहनों का इकलौता-भाई, पिता का हो चुका देहांत; ड्राइवर को लाठी-डंडों से पीटा

Spread the love

पानीपत शहर के बराना गांव में एक हादसा हो गया। जहां रेत से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गली में खेल रहे 6 साल के बच्चे, गोविंद को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल छा गया। गोविंद अपने माता-पिता की चार बहनों के बाद इकलौता भाई था। उसके पिता का भी कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिससे वह परिवार का सहारा था। दुल्हन के साथ छड़ी खेलने गया था गोविंद गोविंद के परिवार वालों ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे की रात शादी हुई थी। सोमवार सुबह दुल्हन के साथ छड़ी खेलने की रस्म होनी थी। उसी छड़ी को पेड़ से तोड़ने के लिए गोविंद गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर के एक आदमी को मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को लाठी-डंडों से पीटा बच्चे की मौत से भड़के ग्रामीणों ने भाग रहे उस व्यक्ति का काफी दूर तक पीछा किया और उसे पकड़ लिया। गुस्से में लाल ग्रामीणों ने ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में पुलिस भी असहाय, दो-तीन अन्य लोग घायल हादसे और पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे ड्राइवर को पूरी तरह से बचाने में असफल रहे। किसी तरह चालक को छुड़वाया गया, इस दौरान दो-तीन और लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां वे उपचाराधीन हैं। अवैध माइनिंग और ओवरस्पीड वाहनों से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में दिनभर रेत से भरे अवैध ट्रैक्टर और डंपर चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन से इस बारे में शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अवैध माइनिंग और ओवरस्पीड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।