Maha Shivratri 2026: टपकेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित एक प्राचीन और चमत्कारी शिव धाम है, जिसे लगभग 6000 साल पुराना माना जाता है. मान्यता है कि आचार्य द्रोण ने यहां 12 वर्षों तक तपस्या की थी. गुफा से शिवलिंग पर टपकती जलधारा के कारण इसे टपकेश्वर कहा गया. शिवरात्रि और सावन में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. यह मंदिर घंटाघर से करीब 7 किमी दूर गढ़ी कैंट क्षेत्र में स्थित है.
भगवान शिव का 6 हजार साल पुराना मंदिर, यहां गुफा से टपकता था दूध, महाभारत काल से है संबंध
