कैथल जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 साल के एक युवक की आत्महत्या के मामले में मौत के मामले में 6 महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को उसकी भाभी और उसके कथित प्रेमी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जाने क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, युवक के सुसाइड की यह घटना करीब छह महीने पहले की है। युवक मेजर ने अपने घर के चौबारे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उस समय परिवार को मौत की असली वजह समझ नहीं आई थी। लेकिन अब मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसे सच्चाई का पता चल गया है। अवैध संबंध और वीडियो का खुलासा शिकायत के अनुसार, गांव के ही एक नशेड़ी युवक का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। आरोपी युवक ने मृतक के भाई को अपनी और मृतक की पत्नी की कुछ अश्लील वीडियो दिखाईं। आरोप है कि इन्हीं वीडियो को दिखाकर दोनों आरोपियों ने उसके भाई को मानसिक रूप से परेशान किया और उसे मरने के लिए मजबूर किया था। SHO बोले- दोनों पर केस दर्ज सदर थाना के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में युवक के सुसाइड के 6 महीने बाद FIR:भाई बोला- पत्नी के थे अवैध संबंध; महिला के प्रेमी ने दिखाया अश्लील वीडियो
