बलौदाबाजार स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट से 6 मौतें:कोल भट्ठी में हादसा, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, 5 घायलों की हालत गंभीर

Spread the love

बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में धमाका हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट प्लांट के भीतर सुबह के वक्त हुआ। इसके कारण प्लांट के कोल भट्टी को भारी नुकसान पहुंचा है और घटनास्थल पर मलबे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। पहले ये तस्वीरें देखिए… घायलों के नाम
1. मोताज अंसारी (26) कारपेंटर
2. सराफत अंसारी (32) कारपेंटर
3. साबिर अंसारी (37) कारपेंटर
4. कल्पू भुइया (51) हेल्पर
5. रामू भुइया 34 हेल्पर घायलों की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जारी है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि प्लांट में धमाका किसी तकनीकी खराबी या दबाव के कारण हुआ है। फिलहाल टीम जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। स्पंज आयरन प्लांट के बारे में जानिए स्पंज आयरन प्लांट में लौह अयस्क (Iron Ore) से स्पंज आयरन तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया डायरेक्ट रिडक्शन तकनीक से होती है, जिसमें कोयला या गैस की मदद से अयस्क से ऑक्सीजन हटाई जाती है। इससे बना स्पंज आयरन आगे चलकर स्टील बनाने का कच्चा माल होता है, जिसे स्टील प्लांट में भेजा जाता है। ……………………………… छत्तीसगढ़ में प्लांट हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… NTPC-हादसे की इनसाइड स्टोरी…68 फीट ऊंचाई से गिरकर 2 मौत:मजदूर बोले-पहले ही बताया था स्ट्रक्चर कमजोर,प्रबंधन ने नहीं सुनी; हेलमेट-जैकेट से कैसे होगी सुरक्षा एशिया के सबसे बड़े पावर प्लांट और 9 रत्नों में से एक बिलासपुर के सीपत स्थित NTPC प्लांट में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। जिससे 12 मजदूर 68 फीट ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिर गए थे। पढ़ें पूरी खबर