वाराणसी में प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं से बैडटच किया। छात्राओं ने विरोध किया तो 58 साल के प्रिंसिपल ने जान से मारने की दी। ये बात जैसे ही छात्राओं के मां-बाप को मिली। सभी हाथों में जूता-चप्पल लेकर स्कूल पहुंच गए। करीब 200 लोगों ने आरोपी को खोजना शुरू किया। डरकर प्रिंसिपल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लोगों ने भी स्कूल कैंपस में हंगामा। सूचना पर ACP 3 थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह आरोपी प्रिंसिपल को हेलमेट पहनाकर बाहर निकाला। पूरा मामला शिवपुर थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… टॉफी, नमकीन का लालच देकर कमरे में बुलाते थे टीचर पीड़ित के पिता ने बताया- मेरी बेटी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाती थी। स्कूल के प्रिंसिपल पद्भाकर सिंह ने अपने चैंबर में टॉफी, नमकीन, चाकलेट देकर बुलाते थे। वहां बैडटच करते थे। बाथरूम में भी पीछे-पीछे चले जाते थे। ऐसा 10 से 15 दिन से कर रहे थे। 2 दिन पहले एक बेटी के साथ जबरदस्ती की। उसे दर्द हुआ तो वह रोने लगी। उसने घर पर भी बताया। इसके बाद दूसरी लड़कियों ने भी अपने साथ हुई घटना के बारे बताना शुरू कर दिया। इसके बाद बात बदार्शत के बाहर हो गई और हम लोग स्कूल पहुंच गए। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। सुन रहे है कि टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा- हमारी बच्चियां स्कूल में क्लास 4 और 5 में पढ़ती हैं। यहां कुछ दिन से टीचर हमारी बच्चियों से बैडटच कर रहे थे। जब टीचर ही छात्राओं के साथ ऐसा करेंगे तो बच्चों को हम कहां पढ़ाएंगे। ग्रामीणों को पुलिस समझाने में जुटी आरोपी प्रिंसिपल पद्भाकर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच एसडीएम सदर और बेसिक शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं। जबकि हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को पुलिस समझाने करीब 2 घंटे तक समझाती रही। 15 दिन पहले ही स्कूल से कर दिया गया था रिलीव छेड़छाड़ और ग्रामीणों के स्कूल पर हमले की सूचना पर SDM सदर और बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे। BSA ने बताया- स्कूल में कुल 12 महिला और 3 पुरुष टीचर हैं। इसमें से एक महिला और एक पुरुष टीचर का समायोजन दूसरे स्कूल में किया गया था। आरोपी प्रिंसिपिल पद्भाकर सिंह को 15 दिन पहले ही रिलीव कर दिया गया था, लेकिन वह यहां से जाना नहीं चाहते थे। आरोपी प्रधानाध्यापक की उम्र 58 वर्ष है। जो दो साल बाद रिटायर होने वाला है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया- शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय में काफी संख्या में ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा था। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रामीणों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————————– ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद सुसाइड- जब बेटियां कूदीं, पिता तीसरी बीवी संग था: 2 बीवियां दूसरे कमरे में; सुसाइड नोट पर राइटिंग किसकी, पता नहीं गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
58 साल के प्रिंसिपल ने 4 छात्राओं से बैडटच किया:वाराणसी में 200 लोगों ने स्कूल घेरा, आरोपी को हेलमेट पहनाकर पुलिस ले गई
