प्रदेश भर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिनों में और इंटरमीडिएट की 14 दिनों में संपन्न होगी। कुल 5337778 परीक्षार्थी 8,033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी। छात्रों की संख्या और केंद्र व्यवस्था
हाईस्कूल में 2761696 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 1446267 छात्र,1315386 छात्राएं ,ट्रांस 43 शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 2576082 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं , ट्रांस 11 हैं। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 222 अति संवेदनशील और 683 संवेदनशील चिह्नित हैं। 18 जनपदों को विशेष संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। जिनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। पिछले साल 5437174 परीक्षार्थियों के मुकाबले इस बार 2 लाख से अधिक की कमी आई है, जिससे केंद्रों की संख्या भी घटी है। नकल को रोकने के लिए इस बार रंग बिरंगी कॉपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाईस्कूल के लिए उत्तर पुस्तिका का रंग जहां मजेंटा पिंक निश्चित हुआ है, तो वहीं 12वीं के छात्रों को भूरे रंग की कॉपी पर उत्तर लिखने होंगे। 3 तस्वीरें देखिए… यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 53 लाख परीक्षार्थी शामिल:8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, नकल रोकने के लिए रंगबिरंगी कॉपी का इस्तेमाल
