झाड़ियों में छुपा कर रखी गई 51 लीटर रॉयल स्टेग शराब जब्त

Spread the love

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे झाड़ियों में अवैध रूप से शराब का बड़ा जखीरा छुपाया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद मनोज पंडित एवं धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य सभी चौकिदारों की टीम के साथ तत्काल मौके पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान उन्होंने झाड़ियों में छुपा कर रखे गए सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।शराब रॉयल स्टेग कंपनी की 375 एमएल एवं 750 एमएल का है। बरामद शराब की कुल मात्रा 51 लीटर है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को संभवतः किसी बड़ी खेप के लिए यहां छुपा कर रखा गया था। हालांकि, मौके से किसी भी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने जब्त शराब को थाना लाकर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।