वॉकथॉन का आयोजन झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया था।
अक्टूबर के पहला सप्ताह में पूरे देश में वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जो वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है। यह आयोजन लोगों में इस विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और वन्यजीव संरक्षण में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
रांची पशुचिकित्सा विज्ञान और पशुपालन महाविद्यालय के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने 10 किमी वॉकथॉन में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ अबसार अहमद भी मौजूद रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वॉकथॉन वन भवन, डोरण्डा से शुरू होकर कडरू, अरगोड़ा चौक, डिबडीह ओवरब्रिज, डीपीएस चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होते हुए वापस वन भवन लौटा।
वॉकाथॉन का आयोजन हर कदम मायने रखता है: वन्यजीव बचाएं, पृथ्वी बचाएं थीम के अंतर्गत किया गया, जो दर्शाता है कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों और स्थानीय समुदाय में प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
