हरियाणा में नए साल में 5 लॉन्ग वीकेंड:8 गजटेड हॉलिडे शनिवार-रविवार को, 6 महीने ज्यादा इवेंट; चुनावों वाला साल

Spread the love

हरियाणा में सरकारी छुट्टियों के साथ 2026 में 5 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। हालांकि, दीपावली समेत 4 ऐसे त्योहार भी हैं, जो वीकेंड पर पड़ रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के नजरिए से यह छुट्टी मारी गई। कुल 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार और रविवार को आएंगे। साल के 6 महीनों में सबसे ज्यादा इवेंट आएंगे। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्त होगा। नए साल पर CM नायब सैनी ने अंबाला में शहजादपुर, पानीपत में मतलौडा और करनाल में कुंजपुरा को नगरपालिका का दर्ज दिया है। यहां भी चुनाव होंगे। राज्यसभा की 2 सीटों और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के भी चुनाव होंगे। फरवरी-मार्च में विधानसभा का बजट सत्र महत्वपूर्ण रहेगा। जनवरी में CTET एग्जाम और कबड्‌डी लीग भी हैं। यहां देखिए छुट्टियों का पूरा हिसाब-किताब… नए साल 2026 में सरकारी दफ्तर 124 दिन बंद रहेंगे। इनमें 104 शनिवार-रविवार, 20 गजटेड हॉलिडे हैं। दिवाली-महाशिवरात्रि समेत 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं। साल में 241 दिन सरकारी दफ्तर खुलेंगे। इसके अलावा 13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किए गए हैं। सरकारी कर्मचारी साल में 3 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे ले सकता है। इन्हें मिलाकर कुल 137 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं। प्रदेश से जुड़े सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये आदेश मानने होंगे। संडे के अलावा 16 दिन पब्लिक हॉलिडे
सरकार ने 2026 के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की सूची भी जारी की है। यह छुट्टियां हरियाणा राज्य में (न्यायिक अदालतों को छोड़कर) लागू होंगी और अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत मानी जाएंगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, साल 2026 में सभी रविवार (52 दिन) के अलावा कई राष्ट्रीय, धार्मिक और ऐतिहासिक अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं, जिनका अलग से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। इस साल 5 लंबी छुट्टी के मौके
इस बार सबसे ज्यादा 8 प्रमुख त्योहार-तिथियां शुक्रवार को पड़ रही हैं। 5 मंगल को, 4-4 बुध-गुरु को, 3 रवि को और एक सोमवार को पड़ रही है। शनिवार को सिर्फ 15 अगस्त की महत्वपूर्ण डेट पड़ रही है। इस साल पांच बड़े लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। 23 जनवरी को सर छोटू राम की जयंती पर गजटेड हॉली-डे है। इस दिन शुक्रवार है, अगले दिन सैटरडे है, 25 को संडे और 26 को गणतंत्र दिवस है। जनवरी के बाद लॉन्ग वीकेंड जुलाई में पड़ेगा। शुक्रवार 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह जयंती है। इसके बाद 1 अगस्त को सैटरडे, 2 को संडे की छुट्‌टी मिलेगी। तीसरा लॉन्ग वीकेंड अगस्त में होगा। शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का गजटेड हॉलिडे है। 29 अगस्त को सैटरडे और 30 अगस्त को संडे की छुट्‌टी। सितंबर और अक्टूबर को भी एक लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। 21 इवेंट पर स्पेशल डे घोषित
सरकार ने छुट्टियों के कैलेंडर के तहत 21 अवसरों को विशेष दिवस के रूप में घोषित किया है। इन सभी तिथियों पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा और सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। ये दिवस सामाजिक, ऐतिहासिक और महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिन्हें कैलेंडर में केवल विशेष दिवस के रूप में मनाया जाएगा, न कि गजटेड या सार्वजनिक छुट्टी के रूप में। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भले ही इनमें से कुछ विशेष दिवस शनिवार या रविवार को पड़ रहे हों, लेकिन इन्हें सार्वजनिक अवकाश नहीं माना जाएगा और इनका अलग से कोई लाभ नहीं मिलेगा।