हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। रात करीब पौने 10 बजे उज्जैन जिले के तराना एसडीओपी, थाना प्रभारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। ये सभी अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर पशु लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सूचना मिलते ही शाजापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
शाजापुर में कंटेनर से कुचलकर 5 गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
