पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान रात्रि समय शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगभग 447 वाहनों की जांच की गई। इनमें से मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और बिना लाइसेंस जैसे मामलों में 90 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा गश्त के दौरान 170 बीएनएसएस और 60 पुलिस एक्ट के तहत कुल 29 वाहनों और उनके मालिकों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा कानून एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्ती अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
नाकाबन्दी एवं रात्रि गश्त में 447 वाहनों की चेकिंग कर की 119 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
