करनाल के हॉस्पिटल चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसकर गल्ले से 40 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी चुरा ली। पूरी घटना दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चोर रात करीब एक बजे दुकान के पास पहुंचे। एक युवक बाइक लेकर दुकान के बाहर ही खड़ा रहा, जबकि दूसरा चोर लोहे की रॉड लेकर शटर के पास पहुंचा। उसने रॉड की मदद से शटर तोड़ा और अंदर घुस गया। इसके बाद उसने दुकान में रखे गल्ले को तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी निकाल ली। गल्ले से 40 हजार से ज्यादा की नकदी चोरी चोर ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वह जल्दबाजी में दुकान से बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी मौके पर ही छोड़ गया। सुबह दुकान खुलने पर चला चोरी का पता दुकानदार विष्णु ने बताया कि वह रात को दुकान अच्छी तरह बंद करके घर गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ था और नकदी गायब थी। जब सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करनाल में 7 मिनट में चुराए 40 हजार रुपए, VIDEO:रात 1 बजे शटर तोड़ मिठाई की दुकान में घुसा; बाइक लिए खड़ा रहा साथी
