कुरुक्षेत्र में चार महिलाओं ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के थैले से एक लाख रुपए निकाल लिए। बुजुर्ग बैंक से पैसे निकालकर पोते की दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर पर रुके थे। आरोपी महिलाएं भी बुजुर्ग का पीछा करते हुए स्टोर में घुस गईं और मौका देखकर थेले में हाथ डालकर 500-500 रुपए की 2 गड्डियां निकाल ली। महिलाओं के चोरी करने की ये पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें 2 महिला बुजुर्ग के आगे पीछे घूमती रहीं, वहीं एक महिला ने बुजुर्ग के थैले से बड़ी सफाई से रुपए चुरा लिए। हालांकि, इस दौरान बुजुर्ग ने पीछे मुड़कर उस महिला की तरफ देखा, लेकिन बुजुर्ग कुछ समझ नहीं पाए और आगे खड़े होकर दवाई खरीदने लगे। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… 2 पॉइंट में पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… स्वर्ण सिंह ने क्या बताया…
पुलिस में दी गई जानकारी में स्वर्ण सिंह ने बताया कि वो जमीन के ठेके के बचे पैसे देने के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर लाए थे। इसके बाद वो पास ही के एक मेडिकल स्टोर पर रुके और पोते सरबप्रीत सिंह की अलर्जी की दवाई लेने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने उनके थैले से पैसे निकाल लिए। उन्हें बाद में CCTV देखकर पता चला की महिलाएं बैंक से ही उनका पीछा कर रहीं थी।
