गुरुग्राम में 4 औरतों ने सोने की चेन उड़ाई:लघुशंका को रुके युवक को जंगल में ले गई; इंटरव्यू देकर लौट रहा था

Spread the love

गुरुग्राम में फरीदाबाद रोड पर जंगल क्षेत्र में चार महिलाओं ने एक युवक के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। यह युवक फरीदाबाद से गुरुग्राम इंटरव्यू देने आया था। इंटरव्यू के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-42 चौक के पास खड़ी जवान महिलाएं इसे घनी झाड़ियों में ले गई। फरीदाबाद के रहने वाले युवक की शिकायत पर डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यहां खुशबू चौक से लेकर फरीदाबाद तक बड़ी संख्या में औरतें खड़ी रहती हैं, जो राहगीरों को रिझा कर झाड़ियों में बुलाती है और मौका मिलने पर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देती हैं। जॉब इंटरव्यू के लिए आया था पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी निवासी प्रिंस ने बताया कि वह 24 जनवरी 2026 को उद्योग विहार फेज-1 स्थित शंकर चौक पर एक जॉब इंटरव्यू के लिए आया था। लघुशंका के लिए रुका तो महिलाओं ने बुलाया इंटरव्यू खत्म करने के बाद, जब वह शाम के समय सेक्टर-42 चौक से फरीदाबाद स्थित अपने घर वापस लौट रहा था, तभी यह घटना घटी। पीड़ित के अनुसार, रास्ते में उसे बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हुई, जिसके लिए वह सड़क के किनारे बनी झाड़ियों (जंगल) की ओर चला गया। चार महिलाओं ने घेरा प्रिंस ने आरोप लगाया कि जब वह झाड़ियों के अंदर गया, तो वहां पहले से मौजूद दो बड़ी उम्र की और दो युवा महिलाओं ने उसे अपनी ओर बुलाया। प्रिंस कुछ देर के लिए वहां रुक गया। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान बातों-बातों में उन महिलाओं में से एक ने बड़ी चालाकी से उसके गले से सोने की चेन पार कर दी। इस चेन का वजन लगभग 1.5 तोला है। महिलाओं के जाने पर पता चला महिलाओं के वहां से जाने के बाद पीड़ित को अपनी चेन गायब होने का अहसास हुआ। प्रिंस ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और अपनी शिकायत के साथ मुथूट फाइनेंस का ओरिजिनल बिल भी दिया ताकि सोने की शुद्धता और वजन की पुष्टि की जा सके। सुनसान एरिया में हो चुकी वारदातें पीड़ित ने बताया कि मेरी मेहनत की कमाई से खरीदी गई सोने की चेन वापस दिलवाई जाए और उन चारों महिलाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसान इलाकों में इस तरह के गिरोह पहले भी सक्रिय रहे हैं। पुलिस जांच कर रही डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। क्योंकि इस सुनसान इलाके में सीसीटीवी भी नहीं लगे हुए।