भिवानी में 4 वाहन भिड़े, तूड़े से भरी ट्राली पलटी:धुंध में दृश्यता कम होने से हादसा, कोई हताहत नहीं

Spread the love

भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे-709E पर धुंध के कारण एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 वाहन आपस में भिड़े गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ट्राली पलटने से रोड बाधित जानकारी के अनुसार भिवानी लोहारू रोड पर एक तूड़ी से भरी ट्राली रात को पलट गई। जिसके कारण रोड भी बाधित हो गया। वहीं रात को धुंध भी अधिक थी, जिसके कारण दृश्यता काफी कम रही। जिसके कारण एक एम्बुलेंस, एक कैंटर व एक कार आपस में भिड़ गई। हालांकि हादसे में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जिसके चलते सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जुई से मरीज लेकर आई थी एम्बुलेंस भिवानी के एम्बुलेंस कंट्रोल रूम के फ्लीट मैनेजर नवदीप ने बताया कि जुई से एम्बुलेंस मरीज को लेकर भिवानी आई थी। इसके बाद एम्बुलेंस भिवानी से वापस जुई जा रही थी। इसी दौरान लोहारू रोड पर ट्राली पलटी हुई थी और रात करीब डेढ़ बजे रात को धुंध के कारण दृश्यता काफी कम थी। जिसके कारण एम्बुलेंस ट्राली से टकरा गई। हालांकि हादसे में एम्बुलेंस तो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। वहीं इस दौरान 4-5 वाहन पलटी हुई ट्राली से भिड़े हैं।