35 सौ किमी की नर्मदा परिक्रमा शुरू

3500-km-narmada-parikrama-begins
Spread the love

केशरसिंह ने बताया कि पंच दशनाम जूना अखाड़े के दिगंबर नागराज पुरी महाराज सनातन के प्रचार प्रसार, विश्व के कल्याण और एकजुटता के संदेश को लेकर ये यात्रा कर रहे हैं। दिगंबर पूर्व में भी 55 दिनों में जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा चारधाम, द्वारिका की भी पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। शहर के कई भक्त भी यात्रा में सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा परिक्रमा का विशेष महत्व है। पुराणों में इसे बड़े सौभाग्य का कार्य बताया गया है। भक्त और संत महात्मा अपनी श्रद्धा के अनुसार विभिन्न तरीकों से मां नर्मदा की परिक्रमा करते हैं।