हार्ट फेल होने से 35 वर्षीय महिला की मौत:महेंद्रगढ़ में रात को अस्पतालों में नहीं मिले डॉक्टर, एक बच्ची की मां थी

Spread the love

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक 35 साल की महिला की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसे बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। महिला के एक दो साल की लड़की है। महेंद्रगढ़ में कनीना थाना के गांव पोता निवासी 35 वर्षीय महिला मीना देवी को बीती रात करीब 11 बजे अचानक सीने में दर्द हो गया। जब अचानक महिला के सीने में तेज दर्द उठा तो परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए महेंद्रगढ़ शहर के निजी अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रात का समय होने के कारण किसी भी निजी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला। नागरिक अस्पताल में पहुंचे इसके बाद परिजन आनन-फानन में मीना देवी को नागरिक अस्पताल नारनौल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत हार्ट फेल होने के कारण हुई है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। गुजरात की थी रहने वाली मीना देवी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव पोता निवासी सुशील कुमार से हुई थी और वह काफी समय से अपने ससुराल पोता में रह रही थी। मीना देवी के एक दो साल की लड़की है, जबकि उसका पति खेती बाड़ी करता है। पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला के शव को गांव पोता ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।