पंजाब में 3100 खेल स्टेडियम बनेंगे:CM मान और केजरीवाल ने बठिंडा से किया शुभारंभ; नशे के मुद्दे पर कांग्रेस-अकाली दल को घेरा

पंजाब में 3100 खेल स्टेडियम बनेंगे:CM मान और केजरीवाल ने बठिंडा से किया शुभारंभ; नशे के मुद्दे पर कांग्रेस-अकाली दल को घेरा
Share Now

पंजाब में अब 3100 से ज्यादा आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे। जिन गांवों में जो खेल अधिक खेले जाते हैं, उसी के अनुसार वहां ग्राउंड तैयार किए जाएंगे। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा से किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मैदान तो आज भी हैं, लेकिन उनमें आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि अब शानदार फुटबॉल, हॉकी के ग्राउंड और बिल्कुल समतल एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाएंगे। खेलों में पंजाब का हमेशा अहम योगदान रहा है। खेल हमें बुरी आदतों से दूर रखते हैं। जो व्यक्ति खेलों से जुड़ता है, वह न केवल बुरी चीज़ों से बचता है बल्कि देश का नाम भी रोशन करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में माहिर है, उसकी ड्यूटी उसी क्षेत्र में लगाई जानी चाहिए देश की चार टीमों के कैप्टन पंजाबी इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की चार टीमों के कप्तान पंजाबी हैं। महिलाओं की क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, पुरुषों की क्रिकेट टीम में शुभमन गिल पंजाब से हैं, फुटबॉल टीम का कप्तान भी पंजाबी है। इसी तरह हॉकी टीम के कप्तान हरमनदीप सिंह भी पंजाब के हैं। टीम में लगभग नौ खिलाड़ी पंजाब से हैं। “खेड़ा वतन पंजाब दियां” अभियान के तहत हमारे बच्चे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उन्हें करोड़ों रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। जब हॉकी टीम एशिया कप जीतकर आई, तो हमने प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपए दिए। एक हफ्ते के भीतर ही कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि खिलाड़ियों ने कहा कि हमें स्पष्ट जानकारी है कि किस टूर्नामेंट के लिए कितनी इनामी राशि दी गई है। इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे खेलों में आगे बढ़ेंगी। दीपिका पादुकोण काे 7 करोड़ दिए, खिलाड़ियों को नही सीएम ने कहा कि कबड्डी टूर्नामेंट पहले बठिंडा में होता है। उस सम दीपिका पादुकोण को तो सात करोड़ रुपए दे दिए जाते थे, लेकिन खिलाड़ियों को अब तक उनका हक नहीं मिला। इसी कारण कई खिलाड़ी अब पीछे हट गए हैं- वे कहते हैं कि अब तो खुद ही हार मान ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई खेल मंत्रियों को खेलों के बारे में जानकारी ही नहीं होती। सुखदेव सिंह ढींडसा साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रधान थे, लेकिन उन्होंने कभी साइकिल नहीं चलाई। हमने 300 कोचों की भर्ती की है ताकि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिल सके। सारी खेल एसोसिएशनों पर राजनेताओं का कब्जा आज ज्यादातर खेल एसोसिएशन राजनीतिक लोगों के कब्जे में हैं। वे ओलिंपिक में जाने का बहाना बना लेते हैं और फर्स्ट क्लास में आगे बैठते हैं, जबकि खिलाड़ी पीछे की सीटों पर सफर करते हैं। हमने ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए आठ लाख रुपए देने का प्रावधान किया है। हमारे बच्चों में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह से लेकर दारा सिंह तक ने देश का नाम रोशन किया है। पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी हमारे राज्य की शान हैं। आने वाले समय में यही से हॉकी, फुटबॉल व क्रिकेट टीम का कैप्टन निकलेगा। सरकारी गाड़ियों में होती थी नशे की सप्लाई हमें पंजाब को फिर से पंजाब ही बनाना पड़ेगा। इसे लंदन या कैलिफोर्निया बनाने की ज़रूरत नहीं है- हमें हमारा अपना पंजाब ही वापस चाहिए। इन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। पहले सरकारी गाड़ियों में नशे की सप्लाई होती थी। लाल बत्ती लगी गाड़ियों में यह सामान भेजा जाता था। ऐसे लोगों पर नरसंहार (genocide) जैसे गंभीर अपराधों के तहत केस होना चाहिए। जब हमने कार्रवाई शुरू की, तो ये सब एकजुट हो गए और फिर कहते हैं कि हमारे खिलाफ कार्रवाई गलत है। अरविंद केजरीवाल की स्पीच के मुख्य प्वाइंट 75 सालों गांवों में नहीं बने स्टेडियम आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद आई सरकारों ने 75 साल गांवों की तरफ मुड़कर नहीं देखा। देश में क्रिकेट या अन्य गेम के बहुत बड़े स्टेडियम बनते है। लेकिन कोई ऐसी पार्टी नहीं है। जिसने गांवों में स्टेडियम बनाए हो। हमारी सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया है। गांवों में खेल के मैदान बनाए जा रहे है। उन्हें खेल का सामान भी सरकार देगी। वहीं, स्टेडियम की निगरानी से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी यूथ क्लब की होगी। इसमें सारे गांवों को जोड़ा जाएगा। नशे का कारोबार करने वाला नेता जेल में पंजाब में कई महीनों से नशे के खिलाफ चल रहा है। पुरानी सरकारों ने घर घर नशा पहुंचा दिया है। लेकिन पिछले आठ महीने से बड़े बड़े नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है। उनके घर पर बुलडोजर चल रहा है। कई लोगों को एनकाउंटर हुआ हुआ। कई नेता थे, जिन्होंने नशे के कारोबार से घर बनाए है। ऐसा ही एक नशा जेल में डाला है। जब उसे पकड़ा तो सारी पार्टियां मिल गई। क्योंकि पहले एक टाइम कांग्रेस और एक अकाली दल की सरकार थी। जब नशा बेचने वाले नेता को जेल में डाला तो सारे इकट्‌ठे हो गए। किसी को पंजाब या आपकी परवाह नहीं है। चार लाख लोगों को रोजगार के अवसर
पंजाब में बहुत से नशा छुड़ाओ केंद्र की हालत सुधारी है। बच्चे खुशी-खुशी जा रहे है। वह वापस आ रहे है। आज हम दो काम कर रहे है। एक तो 3100 गांवों में स्टेडियम बन रहे है। हम उनके लिए कई अन्य इंतजाम कर रहे है। वहीं, पंजाब में कई कंपनियां आ रही है। जो आने वाले समय में 4 लाख लोगों को रोजगार देंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *