26 साल के इंजीनियर ने जहर खाकर जान दी:3 साल की बच्ची से रेप का था आरोपी; परिजन बोले- बच्ची की मां 60 लाख रुपए मांग रही थी

Spread the love

ग्वालियर में 26 वर्षीय इंजीनियर लवजीत सिंह राणा ने जहर खाकर जान दे दी। उस पर डबरा में 3 साल (2 साल 11 माह) की बच्ची से रेप (पॉक्सो एक्ट) का केस दर्ज था। परिजनों का कहना है कि बच्ची की मां ने झूठा केस दर्ज कराया था। वह राजीनामा करने के लिए 60 लाख रुपए मांग रही थी। हम 30 लाख रुपए दे भी चुके थे। इसके बावजूद 30 लाख रुपए की मांग और की जा रही थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। परिजन ने आरोपियों के वकील पर भी धमकाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। घटना गोला का मंदिर इलाके की है। शनिवार सुबह खुदकुशी का पता चला। डबरा से दूर चाचा के यहां रह रहा था
रेप के आरोप के बाद लव की जॉब छूट गई थी। वह डिप्रेशन में था। इस वजह से वह डबरा से दूर ग्वालियर की पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी में अपने चाचा के यहां रह रहा था। शुक्रवार रात उसने जहर खा लिया। शनिवार सुबह जब परिजन उसे बुलाने गए तो वह अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। अप्रैल 2025 में वह छुट्टी पर घर आया था
ग्वालियर के डबरा स्थित रामगढ़ निवासी लव उर्फ लवजीत सिंह राणा ने बीटेक किया था। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता था। अप्रैल 2025 में वह छुट्टी पर घर आया था, तभी डबरा में दोस्त आकाश से मिलने गया। वहां उसकी किरायेदार ने डबरा सिटी थाने में अपनी 2 साल 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म की FIR दर्ज करा दी। महिला ने बताया कि 22 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे लवजीत अपने दोस्त आकाश के घर आया। दोनों मेरी बच्ची को कार में घुमाने के बहाने ले गए। करीब 1 बजे लौटे। बच्ची काफी डरी-सहमी थी। जब मैंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि कार की बैक सीट पर आकाश भैया और लव भैया ने गंदी हरकत की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर देखा तो वहां चोट का निशान था। मामले के बाद काफी हंगामा मचा था। बच्ची की मां कर रही थी ब्लैकमेल
लव के चाचा विपिन राणा ने आरोप लगाया कि पॉक्सो एक्ट के मामले में राजीनामा करने के लिए बच्ची की मां 60 लाख रुपए मांग रही थी। बच्ची की ओर से केस लड़ रहे वकील तपन त्रिवेदी लगातार उन्हें रुपए लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। 30 लाख रुपए पहले दे भी चुके, लेकिन 30 लाख रुपए की डिमांड और की जा रही थी, जिससे लव डिप्रेशन में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया है। लव पर साजिश के तहत पॉक्सो एक्ट की FIR दर्ज कराई गई थी। दसवीं में डबरा का टॉपर रह चुका लव
लव ने दसवीं की परीक्षा में डबरा में टॉप किया था। इसके बाद 12वीं में भी उसने टॉप किया। उसने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईपीएस इंस्टिट्यूट इंदौर से की थी। इसके बाद वह गुरुग्राम में मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब कर रहा था।