मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पहले 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पैसे न देने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। यह मामला अंबाह थाना क्षेत्र के पोरसा चौराहे का है। जानकारी के अनुसार, पोरसा चौराहे पर स्थित विकास मेडिकल स्टोर के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक विकास गुप्ता घर पर खाना खाने गए हुए थे। उनके माता-पिता दुकान में मौजूद थे। फायरिंग स्पॉट से 7 कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से 5 गोलियां चल चुकी थीं। मौके पर 5 खाली राउंड भी पाए गए। इसके अलावा, 2 जिंदा कारतूस भी मौजूद थे। वारदात में शामिल बदमाशों और गैंग की पहचान नहीं हो पाई है। ये तस्वीरें देखिए.. आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई करीब दोपहर 3:45 बजे बदमाशों ने बिना किसी को चेतावनी दिए ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल पर बदमाशों की करतूत का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई विकास गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले उनके पास एक युवक आया, जिसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। विकास ने तुरंत इस धमकी की जानकारी अंबाह पुलिस को दी थी। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई, जिससे बदमाशों का हौसला बढ़ गया। वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश घटना की खबर मिलते ही अंबाह पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके का जायजा लिया। वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुट गई। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच में हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। वीडियो और गवाहों के बयानों से पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिलने की संभावना है। ……………………………. ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO ग्वालियर में कार से आए बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पहले बदमाश लालू यादव का नाम लेकर गालियां दीं, इसके बाद कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
25 लाख फिरौती की धमकी;व्यवसायी पर 7 राउंड फायरिंग, VIDEO:मुरैना में शटर चीरकर निकली बुलेट; मेडिकल स्टोर मालिक से 2 दिन पहले मांगे थे रुपए
