पश्चिमी यूपी के 22 जिले बंद, हजारों वकील सड़क पर:मेरठ में स्कूल-कॉलेज नहीं खुले, बोले- हाईकोर्ट बेंच मिलने तक रुकेंगे नहीं

Spread the love

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया है। 22 जिलों के अधिवक्ताओं और 1200 से अधिक संगठन भी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। मेरठ में ऐतिहासिक बंद का असर बुधवार सुबह से ही दिखाई देने लगा है। सुबह 11 बजे तक खैरनगर, सुमित बुढ़ाना गेट, जिमखाना मैदान समेत कई इलाकों में दुकानों के शटरों पर ताले लटके रहे। वहीं डॉक्टरों ने भी ओपीडी कैंसिल कर रखी है जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल है। वहीं शहर के स्कूल-कालेजों को भी बंद रखा गया है। सुबह से ही वकीलों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। वकीलों ने कहा- बेंच नहीं तो वोट नहीं। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच को लेकर मेरठ बंद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…