बिहार और यूपी के 21 लोग अफ्रीका में बंधक, पीएमओ से लगा चुके हैं गुहार 

बिहार और यूपी के 21 लोग अफ्रीका में बंधक, पीएमओ से लगा चुके हैं गुहार 
Share Now

बेगूसराय । बेगूसराय के अमित कुमार (34) अफ्रीका में पिछले डेढ़ महीने से बंधक हैं। उनके साथ बिहार और यूपी के 21 लोग भी फंसे हैं। सभी सरिया फैक्ट्री में काम करते थे। फैक्ट्री वालों ने 10 महीने पहले ही उनको पैसा देना बंद कर दिया था। वे पीएमओ से लेकर सांसद से गुहार लगा चुके हैं।
अफ्रीका के इथोपिया के येसु पीएलसी ग्लैन सिटी में कंपनी के अधिकारियों ने इन लोगों को एक कैंपस में बंद किया है। साथ ही उनका पासपोर्ट भी छीन लिया है। अमित बलिया प्रखंड के पहाड़पुर गांव के रहने वाला है। अमित के साथ काम कर रहे विनोद ने एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में विनोद कुमार मौर्या कह रहा है कि हमें ग्लैन सिटी में प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोगों का खाना-पीना बंद कर गेट भी बंद कर दिया है। हम लोगों का पासपोर्ट तक ले लिया है। हम लोगों को इंडिया नहीं जाने दिया जा रहा है। विनोद कुमार उस व्यक्ति का भी नाम ले रहा है जो अमित को अफ्रिका ले गया था। इस वायरल वीडियो के बाद अमित के परिवार चिंतित हैं। वहीं अमित के बड़े भाई मुकेश कुमार पाठक दिल्ली में पीएमओ से लेकर विदेश मंत्रालय तक गुहार लगा चुके हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुकेश कुमार दिल्ली में तमाम बड़े अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। घर पर अमित की पत्नी, भाभी और भतीजे आस लगाए बैठे हैं कि कोई अमित को अफ्रीका से ले आए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *