इन दिनों पूरा मध्यप्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। भोपाल, खजुराहो समेत कई शहरों में तो विजिबिलिटी इतनी कम है कि 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कोहरा, तेज सर्दी और कोल्ड वेव यानी, शीतलहर का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह भी 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर देखा जा रहा है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं 7 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। बाकी 24 जिलों में फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं हुआ, जिससे वहां के बच्चे तेज ठंड में स्कूल जाएंगे। वहीं कोहरे की वजह से 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 13.5 घंटे और 01666 अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 13 घंटे 50 मिनट लेट इटारसी पहुंची। इनके अलावा मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनें 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.8 डिग्री पर आ गया। दतिया में 4.4 डिग्री, राजगढ़-खजुराहो में 5.4 डिग्री, मुरैना-मलाजखंड में 5.5 डिग्री, उमरिया में 5.7 डिग्री, मंडला-पचमढ़ी में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल में 6.8 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री रहा। इन 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित इन जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली इटारसी आने वाली ट्रेनें 14 घंटे तक लेट
घने कोहरे के कारण इटारसी में उत्तर भारत से आने वाली कुछ ट्रेनें 14 घंटे देरी से पहुंची। सुबह आने वाली ट्रेनें रात में और रात की ट्रेनें सुबह आ रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना है कि अनिश्चित देरी से उनकी आगे की यात्रा और जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, चाय और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। प्लेटफार्मों पर देर रात तक भीड़ बनी हुई है। देखिए कौन सी ट्रेन कितनी लेट रही मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
MP में 20 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें 14 घंटे लेट:24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; भोपाल समेत 7 जिलों में टाइमिंग बदली
