पानीपता जिले के इसराना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामले में एनसी मेडिकल कॉलेज के एक तकनीकी कर्मचारी का शव उसके कमरे में बिस्तर के नीचे मिला, जबकि दूसरे मामले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना गांव बांध निवासी 29 वर्षीय सचिन पुत्र देशराज से संबंधित है। सचिन मेडिकल कॉलेज में तकनीकी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम को वह अपनी ड्यूटी पर आया और रात में अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। अंदर से बंद था कमरा रविवार सुबह जब अन्य कर्मचारियों ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर सचिन का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके चार साल की एक बेटी और ढाई साल का एक बेटा है। पुलिस ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दूसरी घटना में, गांव मांडी निवासी 21 वर्षीय सन्नी पुत्र कर्मवीर ने अज्ञात कारणों से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सन्नी को झारखंड से डाकखाने में नौकरी का जॉइनिंग लेटर आया था, लेकिन वह नौकरी जॉइन नहीं कर पाया था। परिजनों द्वारा उसे एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को सिविल अस्पताल पानीपत भेज दिया।
इसराना में 2 युवकों की मौत:कमरे में मृत मिला मेडिकल कॉलेज कर्मचारी, युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
