नारनौल के 2 युवाओं ने UPSC क्वालिफाई किया:नितेश ने 237वीं, करण ने 750वीं रैंक हासिल की, एक पिता किसान दूसरे के वेल्डर

Spread the love

हरियाणा के नारनौल के दो युवाओं ने UPSC क्वालिफाई किया है। इनमें से एक युवा दिव्यांग हैं। जिन्होंने ऑल इंडिया में 237वीं रैंक हासिल की है। वहीं दूसरे युवा ने ऑल इंडिया 750वीं रैंक हासिल की है। दोनों युवाओं के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव खटोटी निवासी दिव्यांग नितेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी वन कोटे से हिंदी साहित्य विषय में UPSC क्वालिफाई किया है। नितेश पढ़ाई में शुरू से ही होशियार रहे हैं। उन्होंने 10वीं सरकारी स्कूल खटोटी, 12वीं सीएल स्कूल नारनौल और पीजी कृष्ण नगर कॉलेज से की। इसके बाद पीजी नारनौल कॉलेज से की। वे 5 साल से यूपीएससी की तैयारी में जुटे। नितेश के भाई पियूष ने बताया कि नितेश पहले भी इंटरव्यू तक जा चुके हैं। उन्होंने 5वें प्रयास में इस सफलता को हासिल किया। नितेश के पिता श्रद्धानंद किसान हैं और मां गृहणी। उनको UPSC में जाने की प्रेरणा ताऊ हीरानंद से मिली। मोहित को मिली 750वीं रैंक वहीं दूसरी ओर शहर के मोहल्ला माली टिब्बा निवासी करण उर्फ मोहित यादव ने तीसरे प्रयास में UPSC क्वालिफाई किया है। मोहित के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। वहीं मां गृहणी हैं। मोहित ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर 750वीं रैंक हासिल की है। मोहित ने 10वीं और 12वीं एचपीएस स्कूल से पास की। जिसके बाद वे दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे हैं।