हरियाणा बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस बार सोनीपत के गांव बिधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 लेडी टीचर 12वीं भूगोल की परीक्षा में नकल करातीं पकड़ ली गईं। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) ने इसका भंडाफोड़ किया। हैरानी की बात यह रही कि एग्जाम खत्म होने के बाद एक कमरे में 24 स्टूडेंट को बैठाकर यह नकल करवाई जा रही थी। बाकी कमरों से विद्यार्थी स्कूल से जा चुके थे। नकल कराने में पकड़ी गई दोनों लेडी टीचर स्कूल में ही तैनात है, जो एक चपरासी के हेल्प से नकल करा रही थी। टीम को देखकर दोनों लेडी टीचर मुंह छुपाकर भागती दिखीं। आरोप है कि तीनों ने टीम से धक्का-मुक्की भी की। इससे पहले चरखदादरी और सोनीपत में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। गांव बिधलान का मामला सोनीपत जिले में सामूहिक नकल का दूसरा केस है। इस मामले में बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी जा रही है। सामूहिक नकल कराने के कुछ PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. तीनों पर FIR की सिफारिश, स्टूडेंट पर यूएमसी दर्ज इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नकल में संलिप्त पाए गए दोनों शिक्षकों और चपरासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। सभी 24 विद्यार्थियों के खिलाफ यूएमसी (Unfair Means Case) दर्ज किया गया है। उधर, इस मामले में बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नकल कराने का यह गंभीर मामला है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि नकल करवाने में जो भी टीचर और कर्मचारी संलिप्त होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी पकड़े जा चुके नकल के मामले… चरखी दादरी में टीचर के सामने छात्राओं ने की थी नकल बता दें कि इससे पहले चरखी दादरी के बाढ़ड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नकल का वीडियो सामने आया था। दो दिन की परीक्षाओं के सीसीटीवी चेक किए गए तो मामला सामने आया। वीडियो में स्टूडेंट टीचर के सामने ही नकल करते दिखाई रहे हे। एक दूसरे की कॉपी तक बदल दे रहे हैं। कुछ छात्राएं तो एक ही स्थान बैठकर नकल कर रही है, जबकि टीचर उनके आसपास घूम रहा है। एक छात्रा तो प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका लेकर बाहर चली जाती भी दिखाई दे रही है। सोनीपत में मिला था मिड-डे मील वर्कर का फर्जी आईकार्ड बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने ही छापेमारी कर सोनीपत के कुंडली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों में सामूहिक नकल पकड़ी थी। जब आरएएफ यहां पहुंची तो समय से पहले ही प्रश्नपत्र बंटा पड़ा था, सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। वहीं, मिड-डे मील वर्कर का फर्जी आईकार्ड बनाया हुआ भी मिला। टीम ने एक्शन लेते हुए सामूहिक नकल के छह मामले दर्ज किए और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 6 टीचर्स तुरंत प्रभाव से हटा दिए थे। ———————
ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा बोर्ड परीक्षा, सोनीपत में सामूहिक नकल पकड़ी:RAF की छापेमारी, 6 टीचर्स हटाए; दादरी में झुंड बनाकर नकल करते VIDEO आया था हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से चल रही परीक्षाओं के बीच सोनीपत में सामूहिक नकल पकड़ी गई। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने छापेमारी कर कुंडली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल करातीं 2 टीचर पकड़ी,VIDEO:एग्जाम के बाद अलग कमरे में बिठाए 24 स्टूडेंट; टीम से धक्का-मुक्की कर मुंह छिपाकर भागीं
