यमुनानगर में 2 दोस्तों की चाकू मारकर हत्या:स्टूडेंट ने कॉलेज में हुआ विवाद सुलझाने बुलाया, घेरकर गले काट डाले; बचाव में आया तहेरा भाई भी घायल

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार रात दो दोस्तों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बचाव में आया तहेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के मुताबिक, कॉलेज से जुड़े पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने कॉलेज के ही एक छात्र रक्षित निवासी खजूरी ने तीनों युवकों को अपने गांव बुलाया था। मौके पर बातचीत के दौरान अचानक कहासुनी बढ़ गई और मामला झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने युवकों की गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गांव नागल निवासी आदित्य (18) और खजूरी निवासी राज कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त अर्जुन घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी रक्षित, उसके पिता प्रीतम सिंह पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर, दोनों मृतकों के शवों का आज पोस्टमार्टम होगा। यहां जानिए परिवार ने पुलिस को बताई हत्या की ये वजह… पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही थाना जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियातन गांव खजूरी और सिविल अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश या पुराने विवाद की आशंका जता रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आज होगा दोनों शवों का पोस्टमार्टम
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार की रात को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम आज रविवार को कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।