करनाल में होली पर 2 बाइकों की टक्कर:2 युवकों की मौत, 2 घायल, 7 बहनों का इकलौता भाई था युवक

Spread the love

करनाल जिले के असंध क्षेत्र में होली की रात जबाला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय उपलाना निवासी सागर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार को होली वाली रात सागर अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक रॉन्ग साइड से आई और उसकी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसा होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सागर को तुरंत असंध के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे करनाल के अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर करनाल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सागर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत
जानकारी के अनुसार जिस बाइक से टक्कर हुई, उस पर 3 युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि उस बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हो गई है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और उसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 7 बहनों का इकलौता भाई था सागर
परिजनों ने बताया कि सागर 7 बहनों का इकलौता भाई था और उसे उसके भाई ने गोद लिया हुआ था। वह शादीशुदा था और उसके पास एक छोटी बेटी भी है। युवक की मौत की खबर से परिवार में गहरा शोक है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।