इसकी जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने रविवार को बताया कि उक्त यात्रा के लिए 19 अगस्त को रांची से प्रस्थान किया जाएगा और सभी बिहार के गया जिले में वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मानना है कि यह यात्रा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
इसलिए विधायक दल के नेता और उप नेता मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी इस यात्रा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
