हिसार के खिलाड़ियों की गाड़ी के साथ हादसा, 19 घायल:फतेहाबाद में पेड़ से टकरा खेत में पलटी, 7 रेफर; टूर्नामेंट खेलने सिरसा जा रहे थे

Spread the love

हरियाणा के हिसार जिले फुटबाल खिलाड़ियों की गाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब यह गाड़ी गांव खाबड़ा के पास पहुंची और अचानक चलती गाड़ी का टायर अचानक पंक्चर हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खेत में पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 19 खिलाड़ी सवार थे। गाड़ी के पलटते ही खिलाड़ियों में चीखपुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह खिलाडियों को बाहर निकाला और भट्‌टू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से 7 की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि इन सभी खिलाड़ियों को सिरसा के गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। मगर, हादसा होने की वजह से टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सके। सिलसिलेवार ढंग से जानिए हादसे का पूरा मामला… हादसे की वजह से टूर्नामेंट में नहीं हो सके शामिल उधर, खिलाड़ियों ने बताया कि वे चूली बागड़ियान से भट्टू, चौपटा के रास्ते सिरसा होकर रानियां पहुंचना था। मगर, रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे में घायल होने के कारण सभी खिलाड़ियों को उनके घर भेज दिया गया। इसी वजह से टूर्नामेंट में भी शामिल नहीं हो सके।
——————— ये खबर भी पढ़ें…
फतेहाबाद में पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजे की मौत:दोनों काम से सालमखेड़ा गए थे; ग्रामीण बोले- सोमवार को डीसी से मिलेंगे फतेहाबाद जिले के गांव सालमखेड़ा से बड़ोपल लौटते समय युवकों का बाइक पेड़ से टकरा गया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। इससे पहले हादसे के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)