फरीदाबाद में 16 वर्षीय छात्र की पीट-पीट कर हत्या:कहासुनी की रंजिश में हमला, पिता की मौत के बाद मां का इकलौता सहारा था

Spread the love

फरीदाबाद में कहासुनी की रंजिश में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर 16 वर्षीय 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। युवकों ने उसको बुरी तरह से पीटा। उसके सिर पर कई वार किए। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक वह मौत से जंग लड़ता रहा। अंतत: रविवार दोपहर को हार गया। उसकी मौत से परिवार दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा। मृतक रवि घर का इकलौता बेटा था और मां का इकलौता सहारा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां सदमे में है। उसके पास केवल 11 साल की बेटी ही बची है। उसकी मौत के बाद पुलिस मारपीट के केस को हत्या में तब्दील कर दिया है। 17 जनवरी को 17 साल का होने वाला था रवि मुजेसर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में रहने वाला रवि 12वीं कक्षा का छात्र था और एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। उसके पिता का पहले ही बीमारी के कारण देहांत हो चुका था। परिवार में अब उसकी मां और 11 वर्षीय छोटी बहन ही बची हैं। रवि परिवार का इकलौता बेटा था और वही घर की उम्मीद और सहारा माना जाता था। वह 17 जनवरी को 17 साल का होने वाला था। सिलसिलेवार जानिए- कैसे मामूली कहासुनी खूनी रंजिश में बदली दोस्त बोले: आरोपी चेहरे ढके हुए थे, बाइक को गली छिपाया था मृतक के दोस्त सौरभ ने बताया कि यह हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। सभी आरोपी संजय कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे ढक रखे थे और अपनी बाइकों को गली के दूसरे सिरे पर खड़ा किया था, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। सौरभ के अनुसार, हमलावरों ने रवि के सिर पर ही सबसे ज्यादा वार किए, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया पहले ही मारपीट की एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। रवि की मौत के बाद परिजनों की ओर से दोबारा शिकायत ली गई है। मुजेसर थाना प्रभारी पुरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने दो से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।