केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मथुरा आ सकते हैं। हालांकि, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं आई है। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल की। 150 से अधिक NSG कमांडों हथियार लेकर आधी रात बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इलाके की लाइट काट दी गई। NSG कमांडो ने मंदिर को चारों तरफ से घेर लिया। कोने-कोने की तलाशी ली गई। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्धों को पकड़ा गया। IED ब्लास्ट होने पर तत्काल कैसे राहत पहुंचाई जाए, इसकी प्रैक्टिस की गई। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को फोन कर बांके बिहारी मंदिर में ब्लैक आउट की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्ट्रेचर से एक घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस तक लाया गया। करीब 6 घंटे तक ऑपरेशन चला। उसके बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान मंदिर परिसर पर गहमागहमी बनी रही। पहले मॉक ड्रिल की 4 तस्वीरें देखिए- अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… सुबह 3 बजे वापस लौटे कमांडो, 6 घंटे चला ऑपरेशन
रात में करीब 3 बजे ऑपरेशन खत्म हुआ। 6 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। उसके बाद टीम वापस लौटी। सूत्रों के मुताबिक, शाह के संभावित दौरे और नए साल के बाद से मथुरा आने वाले पर्यटकों की बढ़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। रोजाना बड़ी तादाद में श्रद्धालु मथुरा के मंदिरों में दर्शन करने आ रहे हैं। ऐसे में मॉक ड्रिल के जरिए इमरजेंसी वाले हालात से निपटने की तैयारी परखी गई। अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। रिस्पांस टाइम कम किया जा सके। इसकी पड़ताल के लिए सुरक्षा बलों ने ये ऑपरेशन चलाया। ———————— ये खबर भी पढ़िए… पूर्व IPS अमिताभ की जेल में तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम : गोरखपुर में डॉक्टर बोले- दवा नहीं खा रहे थे; लखनऊ भेजा गया देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। (पूरी खबर पढ़िए)
शाह के संभावित दौरे से पहले 150 कमांडो मथुरा पहुंचे:बांके बिहारी मंदिर घेरा, IED ब्लास्ट के बाद रेस्क्यू; मॉक ड्रिल का VIDEO
