मेरठ में बॉयफ्रेंड ने अपने 2 दोस्तों के साथ 14 साल की लड़की से गैंगरेप किया। आरोपी ने आधी रात बहाने से लड़की को अपने घर बुलाया। फिर बंधक बनाकर दोनों दोस्तों के साथ वारदात की। जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी फरार हो गए। अगले दिन सुबह 5 बजे बॉयफ्रेंड की मां कमरे में गई तो लड़की खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। मां ने लोगों की मदद से लड़की को उसके घर पहुंचाया। जहां 2 घंटे के बाद होश उसे आया। परिजनों ने घटना के बारे में पूछा तो वह शांत रही। फिर कमरे में जाकर जहर पी लिया। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। उसके साथ गैंगरेप 25 जनवरी की रात हुआ था। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। साथ ही अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस ने मामले को अफेयर बताया है। लड़की के भाई ने कहा- मेरी बहन खून से लथपथ थी पीड़ित के भाई ने बताया- 25 तारीख की सुबह हम लोग उठे तो बहन घर पर नहीं थी। हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रहे थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले अनुज की मां मेरी बहन को बेसुध हालत में घर लेकर पहुंची। उस समय मेरी बहन के कपड़े खून से सने हुए थे। होश आने के बाद मैंने अपनी बहन से पूछा तो उसने बताया कि अनुज और उसके दोस्तों ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद मैंने उसे समझाया और वह कमरे में आराम करने चली गई। इसी बीच मेरी बहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। आनन-फानन में उसे मवाना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर बोले- 26 जनवरी को भर्ती हुई थी लड़की
मेडिकल अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद ने बताया- 26 जनवरी की सुबह मरीज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। भर्ती के बाद से ही मरीज वेंटिलेटर पर था। बीच में उसकी हालत में हल्का सुधार भी देखा गया, लेकिन गुरुवार सुबह से फिर स्थिति बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मरीज ने दम तोड़ दिया। एसएसपी बोले- युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया- बहसूमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अपने मोहल्ले के साथ एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच मिलना-जुलना चल रहा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार द्वारा जिन अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं, उन्हें भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। —————- ये भी पढ़ें- मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं
यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़िए पूरी खबर…
मेरठ में 14 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप-मौत:बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दो दोस्तों के साथ वारदात की, रात भर बेहोश पड़ी रही
