स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल की वोटर संख्या को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। पहले सर्वे और फिर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद वोटर लिस्ट से 3.80 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम मंत्री कृष्णा गौर की विधानसभा गोविंदपुरा से 81 हजार कट चुके हैं, जबकि मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में यह आंकड़ा 70 हजार के पार है। शनिवार को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी। बता दें, 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 22 जनवरी तक बूथ लेवल ऑफिसर यानी, बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठें। इस दौरान उन्होंने नए फॉर्म 6, 7 और 8 प्राप्त किए। एसआईआर में जिन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ में रखा गया कि उन्हें नोटिस जारी किए गए और 50 दिन के अंदर उनका रिकॉर्ड देखा। 14 फरवरी तक ये काम पूरा हो गया। अब फाइनल मतदाता सूची शनिवार को जारी होगी। पहले इतनी थी मतदाता संख्या एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल की मतदाता संख्या 21 लाख 25 हजार 908 थी, जो अब 17 लाख 45 हजार 453 हो गई है। इस तरह वोटर लिस्ट से 3 लाख 80 हजार 455 मतदाता कम हो जाएंगे। उम्र के हिसाब से भी आंकड़े जारी होंगे जानकारी के अनुसार, शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट में उम्र के हिसाब से भी आंकड़े जारी होंगे। इनमें शतक यानी, 100 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या भी सामने आएगी। इस उम्र की कैटेगिरी में करीब 125 मतदाता हैं। पहले और अब इतने मतदाता… ऐसे समझे भोपाल की 7 विधानसभा की तस्वीर थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए
एसआईआर की प्रक्रिया के बाद थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए हैं। पहले कुल 166 थर्ड जेंडर वोटर्स थे, जो अब 72 रह गए हैं। पहले मध्य विधानसभा में कुल 104 वोटर थे। यह आंकड़ा अब 35 पर आ गया है।
भोपाल में 120+ उम्र के 125 वोटर्स:’SIR’ में 3.80 लाख नाम हटाए; मंत्री सारंग-गौर की विधानसभा से सबसे ज्यादा
