पलवल में हेपेटाइटिस के 12 नए मरीज मिले:स्वास्थ्य विभाग ने 18 लोगों का इलाज शुरू किया, 15 दिनों में हो चुकी 12 मौत

Spread the love

पलवल जिले के गांव छांयसा में हेपेटाइटिस- B और C के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभाग को गांव में रविवार को एक दिन में 12 नए मामले हेपेटाइटिस- C के मिले है। जिसके बाद कुल मामलों के संख्या 29 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में लोगों की स्क्रीनिंग और जांच के लिए ब्लड नमूने ले रही है। विभाग ने इनमें से 18 मरीजों का घर पर इलाज शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभी तक 700 के करीब लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 500 के करीब लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके है। 15 दिन में 12 रहस्यमयी मौत गांव मे 15 दिनों के भीतर 12 रहस्यमयी मौत हो चुकी है। मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं। गांव में लगातार हुई मौतों ने सबको चौंका दिया है। अभी भी गांव में बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण वाले मरीज मिल रहे है। पानी के सैंपल हो रहे फेल छांयसा गांव में पानी के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जांच की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ सैंपल भी फैल हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 135 घरों से पानी के सैंपल लिए है। जिनमें से 31 सैंपल फेल साबित हुए है। इन घरों के पानी में क्लोरीन की कमी मिली है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसकी कमी पूरी करने के लिए क्लोरीन की गोलियां दे रहा है। नशा करने वाले मरीज ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की टीम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि हेपेटाइटिस-B और C के लक्षणों वाले सबसे ज्यादा मरीज ऐसे मिल रहे है, जो नशे के आदि है। गांव में इंजेक्शन के माध्मय से नशा करने वाले युवाओं की तादात काफी ज्यादा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एक ही इंजेक्श को कई युवक इस्तेमाल कर रहे है। जिसके कारण हेपेटाइटिस-B और C फैल रहा है। घरों में बने पानी के कुंडे बीमारी का घर डॉक्टरों की टीम का कहना है कि घरों में लोगों ने पानी स्टोर करने के लिए जो कुंडे बना रखे है। उनसे लोगों के बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा है। क्योंकि ज्यादातर सैंपल उसी पानी के फेल हो रहे है। ऐसे में लोगों में फैल रहे बुखार, खांसी और पेट दर्द का ये एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 29 लोगों के वायरल लोड सैंपल भेजे स्वास्थ्य विभाग ने 29 लोगों के वायरल लोट सैंपल भेजे है। जिसमें उनके लीवर से जुड़े संक्रमण को लेकर जांच की जायेगी। विभाग का कहना है कि इससे पता चल पायेगा कि ये संंक्रमण लीवर को किस स्पीड के साथ प्रभावित कर रहा है। 25 अवैध कनेक्शन काटे गए जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र सिरोहा ने बताया कि गांव में पीने के पानी में लोगों ने अवैध कनेक्शन किए थे। जिसके कारण लीकेज की समस्या बन रही थी। लोगों ने अपने आप ये कनेक्शन किए थे। विभाग ने ऐसे 25 कनेक्शन काट दिए है। इसके साथ पी गांव में पानी की लाइन को चेक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग हर घर की कर रहा है जांच पलवल स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनकी 4 टीमें पुरी मेहनत के साथ काम कर रही है। गांव में हर घर के लोगों की जांच की जा रही है। जिनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत है उनको दवाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हालात पुरी तरह से काबू में है। इसलिए वो लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।