औरंगाबाद में रविवार को जन सुराज पार्टी के नेताओं ने पीसी की। कुटुंब विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शामिल हुए। पार्टी के संभावित युवा प्रत्याशी सुबोध कुमार ने कहा कि जो सत्ता में बैठे लोग हैं वही भ्रष्ट हैं और वही राज्य चला रहे हैं तो राज्य का विकास कैसे संभव है। बिहार में बेरोजगारी चरम पर है। यहां के युवा नौकरी के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। वहां भी उन्हें मजदूरी करनी पड़ती है। इसका सबसे बड़ा कारण है स्किल की कमी। अगर अबकी बार जन सुराज आई तो युवाओं को रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी ताकि युवा अपने घर में रहकर नौकरी कर सके। पार्टी काफी लक्ष्य है कि युवाओं को 10 से 15000 की नौकरी की व्यवस्था उनके घर पर ही की जाएगी। इसके लिए ना तो बहुत बड़ा फैक्ट्री खोले जाने की आवश्यकता है ना पूंजी लगाने की। बस युवाओं में स्किल डेवलप होना चाहिए। अब तक सभी दलों ने युवाओं के साथ चीटिंग किया है। यह बात युवा समझ चुके हैं। इसीलिए इस बार सबसे अधिक युवा जन सुराज के साथ हैं। बदलाव चाहते हैं। सम्राट चौधरी जो सूबे के डिप्टी सीएम हैं, वे एफिडेविट में अपना फर्जी प्रमाण पत्र लगाए हैं। ऐसे लोग क्या देश और राज्य का भला कर सकते हैं। अशोक चौधरी का भी 200 करोड़ का घपला प्रशांत किशोर ने उजागर किया है। इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि उनकी सोच क्या है और यह क्या करना चाहते हैं। जन सुराज राज्य में राजनीति का प्रमुख विकल्प बनकर सामने आई है संभावित प्रत्याशी व्यास राम ने कहा कि जनता वर्तमान विधायक से नाराज है और कुटुंबा विधानसभा में जनता बदलाव का पक्षधर बनकर सामने आ रही है। विधायक ने झूठा प्रचार ज्यादा काम कम कराया है। 10 वर्ष में कोई भी महत्वपूर्ण उपलब्धि विधायक के नाम नहीं है। जनता अब इन बातों को समझ रही है और अब खुलकर विरोध जता रही है। जन सुराज राज्य में राजनीति का प्रमुख विकल्प बनकर सामने आई है। श्याम बली पासवान ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में जन सुराज की जीत पक्की है। हम सभी प्रत्याशी गांव में घूम-घूम कर लोगों को प्रशांत किशोर का मेनिफेस्टो से अवगत करा रहे हैं। लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। स्थानीय विधायक राजेश कुमार का जमानत नहीं बचेगा। प्रेस वार्ता में कुटुंबा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी व्यास राम, सुबोध पासवान ,नरेंद्र कुमार राम, श्यामबली राम, लाल मोहन राम ने संबोधित किया।
’10 हजार की नौकरी के लिए नहीं करना होगा पलायन’:जन सुराज ने कहा- सभी दलों ने ठगा, इसलिए युवा अब बदलाव चाहते हैं
