हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने DRO को रजिस्ट्री की पावर सौंपी है। सभी जिलों में आज डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यालय पर DRO तथा उप तहसीलों व उपमंडल पर SDM रजिस्ट्री करेंगे। प्रदेश भर में हड़ताल के कारण 10077 रजिस्ट्री पेंडिंग पड़ी हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे अधिक 2435 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं और हांसी में कोई रजिस्ट्री पेंडिंग नहीं है। फरीदाबाद में 713, सोनीपत में 647 व रेवाड़ी में 523 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं। रजिस्ट्री पेंडिंग होने के कारण लोगों को परेशानी के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में केवल पंचकूला में एक रजिस्ट्री हुई थी। जिससे प्रदेश सरकार को केवल 14 लाख रुपए का राजस्व मिला। वीरवार को शुरू हुई तहसीलदारों की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी आ रही है। बता दें कि नायब तहसीलदार और तहसीलदारों पर सस्पेंशन कार्रवाई के बाद से तहसीलदार हड़ताल पर हैं। रेवेन्यू के लिए अफसर, दूसरे कामों के लिए नहीं हरियाणा में रजिस्ट्री बंद होते ही प्रदेश सरकार का रेवेन्यू बंद हो गया। जिस पर सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए डीआरओ और एसडीएम को पॉवर सौंपी है। लेकिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पोर्टल से ऐसी काफी सेवाएं हैं, जिनके लिए किसी को भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। इसमें डोमिसाइल, विवाह पंजीकरण, जमाबंद व इंतकाल जैसे कार्य शामिल हैं। 3 पॉइंट में जानिए हड़ताल की वजह… जानिए क्या है तहसीलदारों की डिमांड
हरियाणा में 10 हजार रजिस्ट्रियां अटकीं, DRO-SDM को मिली पावर:गुरुग्राम में सबसे ज्यादा पेंडिंग, तहसीलदारों की हड़ताल से सरकार को हो रहा नुकसान
