नूंह में ज्वेलर की दुकान से 1 करोड़ की चोरी:हथियारों से लैस होकर आए 10 बदमाश, 6 दुकान के अंदर घुसे, 4 बाहर रहे

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में चोरी की एक वारदात सामने आई है। जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा करोड़ों का सामान चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों ने बीती रात करीब 3 बजे सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब आसपास की दुकानदारों को दुकान का शटर टूटा दिखाई दिया तो उन्होंने दुकान मालिक को इस बात की सूचना दी। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। हथियारों से लैस होकर आए थे बदमाश दुकानदार हरिओम सोनी ने बताया कि वह पिनगवां कस्बा में सर्राफा कारोबारी है। दुकान पर वह सोने- चांदी के गहने सहित अन्य सामान रखते हैं। शनिवार की शाम वह दुकान को अच्छी तरह से बंद कर घर चले गए। रात करीब 3 बजे करीब 10 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। हरिओम ने बताया कि दुकान के अंदर कुल 6 लोग सामान की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं कुछ लोग बाहर खड़े हुए है। उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी दुकान से 1 करोड़ से अधिक रूपए का माल चोरी कर फरार हो गए। व्यापारियों में दहशत पिनगवां थाना से कुछ दूरी पर हुई वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, रात के समय पुलिस गश्त की पोल भी खुल गई है। यह सनसनीखेज वारदात कस्बा के व्यस्त बाजार इलाके में हुई। जिससे व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों फैल गया। व्यापारियों ने जल्द ही इस लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।